Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कार के धक्के से दंपति की मौत, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पहुंची अस्पताल

Dhanbad :  फॉर्च्यूनर कार के धक्के से शुक्रवार 9 जून की देर रात पति-पत्नी की मौत के दूसरे दिन शनिवार 10 जून को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह एसएनएमएमसीएच पहुंची. दंपति के परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली. उन्होंने घटना को निंदनीय बताया. उन्होंने हर्ष सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े घराने के लोगों पर सत्ता का नशा इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें राह चलते आम लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी का घर उजड़े 10 घंटे से भी अधिक समय बीत गए, लेकिन पुलिस प्रशासन मौन है. पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है. सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर प्रशासन जांच कर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करे.

क्या है मामला 

शुक्रवार 9 जून की देर रात लगभग 11 -12 बजे बीसीसीएल दंपति अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखा कर घर वापस जा रहे थे. इसी बीच रेस लगा रहे दो फॉर्च्यूनर ने पति-पत्नी व उनके पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें भेलाटांड़ निवासी राणा दास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उनकी पत्नी की मौत एसएनएमएमसीएच से दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते समय हो गई. पुत्र रिशभ का इलाज पश्चिम बंगाल के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से दुर्घटना हुई, वह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी M/S सिंह नेचुरल्स & pvt ltd की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही