Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सर्द मौसम में फूलों का बाग बना कोर्ट मोड़, रोज 2500 से अधिक पौधों की बिक्री

Dhanbad :  सर्द मौसम में धनबाद शहर का कोर्ट मोड़ फूलों का बाग बन गया है. यहां रंग-बिरंगे फूलों के पौधों दो दर्जन से अधिक दुकानें सजी हुई हैं, जहां पौधे खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है. यहां से पौधे खरीद कर लोग अपने घरों की बागवानी व छतों पर गमलों में लगाते हैं. कोयलांचल में फूलों के कई ऐसे शौकीन हैं, जिन्होंने अपनी छत को ही बगिया बना लिया है. फूलों के बीच ही उनका दिन गुजरता  है. इन शौकीनों की चाहत और मौसमी फूलों की बिक्री से शहर के फ्लावर प्लांट कारोबारियों की चांदी हो गई है. कोर्ट मोड़ की फूलों की दुकानों में बिकने वाले पौधे पश्चिम बंगाल से मंगाए जाते हैं. वहीं स्थानीय नर्सरियों में भी बीज डालकर फूल पौधे उगाए जा रहे हैं. छोटे पौधे 10-15 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि फूल लगे पौधों की कीमत 30 से 150 रुपए है.

मार्च तक होती है अच्छी बिक्री

नर्सरी संचालक दीपक मालाकार ने बताया कि हर साल जाड़े के मौसम में फूलों की बिक्री से अच्छी कमाई हो जाती है. इस सीजन में अधिक वैरायटी के फूल व फलों के पौधे उगाए जाते हैं. बिक्री भी अच्छी होती है. मार्च के बाद से बिजनेस में 40% की गिरावट आ जाती है. फिलहाल दिसंबर और जनवरी में प्रतिदिन कोर्ट मोड़ में लगी दुकानों में प्रतिदिन ढाई हजार पौधों की बिक्री हो जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/members-offer-resignation-from-dhanbad-district-20-point-steering-committee/">धनबाद

जिला 20 सूत्री स्टीयरिंग कमेटी से सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश

इन फूलों के पौधों की अधिक डिमांड

दीपक ने बताया कि सर्दी के मौसम में कई प्रजाति के फूल उगाए जाते हैं और इनकी डिमांड भी अधिक होती है. इनमें मेरीगोल्ड, जाफरी, डहेलिया, ऑरनामेंटल कैबेज, बिगोनिया, डेजी, गजेनिया हेली, ल्यूपिन वॉल फ्लावर, एलाइसम, कैंडीटफ, कारनेशन, डायमोरफोतिका,  आइस प्लांट, ब्राचीकम, लाइनेरिया, निकोटियाना, नाइजेलिया, इम्पेशन्स, पैंजी, फ्लॉक्स, साइनेरिया, साल्विया, सांध्य मालती, पेटुनिया, रजनीगंधा, ट्यूबरोज, ग्लैडिओलस, कैलेन्डुला एन्टिरहिनम, एलिसम, डिमोरफोथेका, एसोलिझिया, लाइनेरिया, ब्रासिका, मेतुसेरिया व वेरबेना शामिल है

गुलाब की भी तरह-तरह की वैरायटी

सर्दियों में लाल, सफेद, गुलाबी, काला, नीली व हरा गुलाब अब खिलने लगे हैं. गुलाब की 90 से ज्यादा प्रजातियां उगाई जाती हैं. इनकी भी खूब डिमांड है. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/once-again-bomb-blast-shook-jharia/">एक

बार फिर बम के धमाके से दहला झरिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही