Search

 
 
 

धनबाद :  कौयला मजदूरों के 11वें वेतन समझौते पर कोर्ट का फैसला फिर अटका

 

जबलपुर हाईकोर्ट से मिली अगली तारीख

Dhanbad : कोयला मजदूरों के 11वें वेतन समझौता को लेकर यूनियन और कोल इडिया अधिकारियों की ओर से दाखिल  चायिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनावाई हुई. अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद फैसले के लिए अगली तारीख मुकर्रर की है. इंटक नेताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर 2.33 लाख कोल कर्मियों की आस टिकी थी. लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका. सिर्फ 11वें वेतन समझौता के हिसाब से कोलकर्मियों को सितंबर माह का बकाया वेतन अक्टूबर में मिला है. अब देखना है कि अक्टूबर का वेतन 11वें वेतन समझौता के हिसाब से मिलता है या इसमें प्रबंधन फिर रोड़ा अटकता है. यदि रोड़ा अटकाया गया, तो केंद्रीय यूनियनों का संयुक्त मोर्चा   जोरदार आंदोलन करेगा. ज्ञात हो कि संयुक्त मोर्चा ने कोल इंडिया में देशव्यापी हड़ताल इसलिए स्थगित कर दी थी क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद कोल इंडिया ने मजदूरों का सितंबर का वेतन बढ़े हुए वेतनमान के आधार पर भुगतान किया था. जिसे स्थायी नहीं माना जा रहा है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी. जिसका धनबाद समेत देशभर के कोल कर्मियों को इंतजार है.

बीसीसीएल व रेलवे कर्मियों को बोनस का इंतजार 

नवरात्र शुरू हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन बीसीसीएल और रेलवे कर्मियों को अभी तक बोनस का भुगतानर नहीं हुआ है. कोल इंडिया ने बोनस देने की घोषणा कर दी है, लेकिन रेलने अभी मौन है. कर्मियों में चर्चा है कि संभवत: षष्ठी या सप्तमी तिथि को बोनस मिलेगा. धनबाद में रेलवे के 26 हजार और बीसीसीएल के करीब 38 हजार कर्मचारी हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-martyrs-of-jharkhand-got-full-respect-in-hemant-government-rabindra-nath-mahato/">धनबाद

: हेमंत सरकार में झारखंड के शहीदों को मिला पूरा सम्मान- रवींद्र नाथ महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही