Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र हत्याकांड में आरोपी चचेरे भाई पिंटू का कोर्ट में सरेंडर

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-on-the-roof-of-a-shop-in-jharia-due-to-firecrackers-no-damage/">

(Dhanbad) के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी पिंटू सिंह ने 13 फरवरी को धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या पिछले एक फरवरी को सरायढेला थाना क्षेत्र के पीके राय मेमोरियल कॉलेज के पास गोली मारकर कर दी गई थी. उपेंद्र सिंह की पत्नी ने चचेरे देवर पिंटू सिंह, चिंटू सिंह, प्रिंस खान, गॉडविन खान और केंदुआ के राजेश चौहान सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसी दिन चिंटू को गिरफ्तार कर लिया था. चार दिन की पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा था. ज्ञात हो कि एक फरवरी की सुबह उपेंद्र सिंह अपने बेटे को छोड़ने पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज गए थे. तभी कॉलेज के गेट के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी. उन्हें गंभीर स्थिति में में केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद परिजन उन्हें एसएनएमएमसीएच और फिर असर्फी अस्पताल भी ले गए थे. उपेंद्र पर पहले भी चार बार गोली चली थी. बैंक मोड़ के पास हुई घटना में 7 गोली लगने के बाद भी वह ज़िंदा बच गए थे. उपेंद्र पर एनआईए में भी मामला चल रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-market-complex-ozone-galleria-personnel-found-control-no-damage/">धनबाद

: मार्केट कॉम्प्लेक्स ओजोन गैलेरिया में आग, कर्मियों ने पाया काबू, कोई नुकसान नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही