Search

 
 
 

धनबाद: भू-धंसान की घटना की लीपापोती शुरू, प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन के अलग-अलग सुर

 
सीओ व थानेदार ने किया भू-धंसान स्थल का निरीक्षण, ईसीएल बोला-नहीं हुआ भू-धंसान
Nirsa : निरसा में ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर कोलियरी के बंद 9 नंबर और बैजना कोलियरी के बंद 14 नंबर खदान में शुक्रवार को हुई भू-धंसान की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली है. वहीं दूसरी ओर ईसीएल प्रबंधन मामले की लीपापोती में लग गया है. घटना के अगले दिन शनिवार 29 जुलाई को निरसा सीओ नितिन शिविम कुमार गुप्ता और थानेदार इस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मुआयना के दौरान ईसीएल के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे. सीओ नितिन शिविम गुप्ता ने कहा कि भू-धसान की बात तो सही है. लेकिन किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी स्थानीय लोगों ने नही दी है. ना ही ईसीएल की ओर से ही लिखित रूप से घटना की सूचना मिली. सीओ ने कहा कि भू-धंसान वाले जगहों की भराई की जाएगी.

     ईसीएल प्रबंधन ने घटना से ही किया इनकार

ईसीएल प्रबंधन ने भू-धंसान की घटना को ही एक सिरे से नकार दिया है. प्रबंधन का दो टूक कहना है कि चापापुर में किसी तरह का कोई भू-धंसान नहीं हुआ. गौरतलब है कि चापापुर कोलियरी के बंद खदान में शुक्रवार की अहले सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धसने से दो की मौत और चार के घायल होने की खबर आई थी. इसके बाद कोलियरी के मैनेजर, सेफ्टी ऑफिसर, सर्वेयर और सिक्योरिटी इंचार्ज ने संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच किया. जांच टीम ने कहा कि चाल धसने से दो की मौत और चार के घायल होने की खबर आधारहीन है. वहां किसी तरह का कोई हादसा ही नहीं हुआ है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-even-the-rains-in-two-installments-in-the-city-could-not-provide-relief-from-the-humidity/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शहर में दो किस्तों में हुई बारिश भी उमस से नहीं दिला सकी राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही