Search

 
 
 

धनबाद: राज्यव्यापी अभियान के तहत सीपीआई एम ने किया कोष संग्रह

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सीपीआई एम झारखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर 1 से 3 सितंबर तक राज्यव्यापी अभियान के तहत सिंदरी शाखा की ओर से शनिवार 3 सितंबर को शहरपुरा हटिया चौक से भुजा मोड तक कोष संग्रह अभियान चलाया गया. सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास की लड़ाई आम जनता के सहयोग से लड़ी जाती है. पार्टी किसी पूंजीपति से चंदा नहीं लेती. पार्टी पूरे देश में ईमानदारी की प्रतीक बनी हुई है. 35 वर्ष बंगाल, केरल और त्रिपुरा के लंबे कार्यकाल में सरकार में रहने के बाद भी पार्टी किसी भी सांसद विधायक या मंत्री पर ईडी सीबीआई का छापा नहीं पड़ा है. ना ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. कोष संग्रह अभियान में सिंदरी, बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह, राम लायक राम, अनिल शर्मा, आनंद मंडल, मनु गिरी, मोहम्मद शमीम, राम प्रसाद मंडल, सुबल चंद्र दास, नरेंद्र नाथ दास, रामलाल महतो, दीपक बनर्जी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही