Search

 
 
 

धनबाद : रोजगार व स्थानीयता के मुद्दे पर आंदोलन करेगी भाकपा माले

 
Maithon : भाकपा माले निरसा एरिया कमेटी की बैठक 23 मई को मैथन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में रोजगार व स्थानीयता के मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इस मुद्दे पर 30 मई को माले और मासस की ओर से धनबाद जिला मुख्यालय में आयोजित महाधरना में निरसा से माले की ओर से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया. वहीं, धनबाद में एक जून को आईसा के जिला सम्मेलन में निरसा से 50 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. रोजगार, व स्थानीयता व रेलवे के विस्थापितों के पुनर्वास के मुद्दे पर जून में  निरसा, एग्यारकुंड व कलियासोल प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में एरिया सचिव नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, मनोरंजन मल्लिक, हरेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, गणेश महतो, विपिन मंडल, लक्ष्मीनारायण दास, काशी कोयरी, असीम घोष, जीतेंद्र शर्मा, रवीन्द्र वर्णवाल, संजीत राउत, पंचानंद माजी, रंजीत मोदी, मुन्ना चौहान, राजनारायण महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-india-is-progressing-rapidly-under-the-leadership-of-pm-modi-dhullu-mahato/">धनबाद

: पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा भारत- ढुल्लू महतो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही