Nirsa : निरसा (Nirsa) भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी व पोलित ब्यूरो के सदस्य कॉ डीपी बख्शी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 26 जुलाई को सेन्ट्रल पूल में माले कार्यालय व जुनकुदर कांटा घर के पास संकल्प दिवस मनाया गया. सबसे पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर माले नेता कृष्णा सिंह,नागेन्द्र कुमार, हरेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, मनोरंजन मल्लिक, मोहन भगत, गणोश महतो, सुनील गिरि, राजनारायण महतो,सत्येंद्र चौहान, मुन्ना चौहान, राजू चौहान, जमाल अंसारी, बच्चीया देवी, चिन्ता देवी, लालू महतो, रामकृष्णा, लक्ष्मीनारायण दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
धनबाद: भाकपा माले ने डीपी बख्शी की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई
Last Updated: Jul 26, 2022 12:00 AM (IST)