Search

 
 
 

धनबाद: भाकपा माले 23 सितंबर को करेगी एग्यारकुंड प्रखंड-अंचल कार्यालय का घेराव

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) भाकपा माले नेता नागेन्द्र सिंह ने गुरुवार 22 सितंबर को भेंटवार्ता में कहा कि पार्टी की ओर से 23 सितंबर को एग्यारकुंड प्रखंड-अंचल कार्यालय पर जनता सरकार के द्वार, मांगे अपना अधिकार के तहत धरना-प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि 10 माह पूर्व झारखंड सरकार की ओर से एक लोक लुभावन कार्यक्रम लाया गया था, जिसका नाम था आपकी सरकार, आपके द्वार. इस कार्यक्रम के तहत एग्यारकुण्ड प्रखंड-अंचल के पंचायतों में कैम्प लगाया गया. कैंप में सैकड़ों लोगों से जमीन से संबंधित दाखिल खारिज, रसीद, ऑनलाइन आवेदन लिये गये. परंतु 10 माह गुजर जाने के बावजूद मामला जहां का तहां पड़ा है. प्रखंड-अंचल के लोगों को सिर्फ परेशान किया गया. उन्हें धोखा दिया गया. इसी धोखेबाजी के खिलाफ माले 23 सितंबर को एग्यारकुंड प्रखंड-अंचल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी,जिसमें सैकड़ों ग्रामीण भाग लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही