Search

 
 
 

धनबाद : सीपीआईएम ने मैथन में मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

 
हिंसा पर चुप्पी को लेकर केन्द्र सरकार को लताड़ा, मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग
Maithon : सीपीआईएम की चिरकुण्डा लोकल कमिटी ने शनिवार 22 जुलाई की शाम मैथन ऑटो स्टैंड के समीप मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह का पुतला फूंका. मौके पर संतोष घोष ने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है. पिछले तीन महीने से मणिपुर में ज़ारी जातीय हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुतला दहन कार्यक्रम में सुमना लाहिरी, कार्तिक घोष, साबिर बोस, मनोज सिन्हा, अनुराधा सिन्हा, मीरा सिंह, सपना कुमारी, अनीता महतो, सोना चक्रवर्ती, गौरव चक्रवर्ती, मोमिता मंडल, गणेश धर, छवि धर व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-inaugurated-water-supply-scheme/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया जलापूर्ति योजना का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही