Search

 
 
 

धनबाद: भाकपा माले ने मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को दोषी ठहराया

 

बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोगों को अवगत कराने का निर्णय

Maithon : भाकपा (माले) ने मणिपुर में हिंसा व जान-माल के नुकसान के लिए भाजपा की डबल इंजनवाली सरकार को दोषी ठहराया है. 29 जून गुरुवार की रात मैथन रोड स्थित कार्यालय में पार्टी की धनबाद जिला कमेटी की बैठक को माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य जनार्दन प्रसाद ने संबोधित किया. बैठक में मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को दोषी ठहराया गया. कहा गया कि हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों परिवार बेघर हो गए. परंतु केंद्र की मोदी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा. वक्ताओं ने देश के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवानों के साथ दुराचार के आरोपी भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर कार्रवाई नहीं करने पर भी रोष जताया व सरकार की बेरुखी की निंदा की. निर्णय लिया गया कि 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के लिए जिला स्तर पर पहल की जाएगी. सदस्यों को केंद्रीय कमेटी के कार्यक्रमों को पंचायत व बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई. कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों तक भाजपा की निकम्मी सरकार के कारनामे को पहुंचाने का काम करना होगा. जन समस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने किया. जुलाई माह में जिला स्तरीय पार्टी कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में जिला कमेटी सदस्य नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, नकुलदेव सिंह, मनोरंजन मलिक, हरेन्द्र सिंह, श्रीराम विश्वकर्मा, गणेश महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही