Search

 
 
 

धनबाद : निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने चलाया जनसंपर्क अभियान समेत 2 खबरें

 
Nirsa/Kalubathan : धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने शुक्रवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने निरसा दक्षिणी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया और लोगों से मिलकर विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगा. इस दौरान अरूप चटर्जी में आस्था जताते हुए कई युवाओं ने भाकपा माले का दामन थामा. उधर, कलियासोल में प्रकाश मंडल के नतृत्व में कई युवा भाकपा माले में शामिल हुए. उनका स्वागत माले का पट्टा पहनाकर किया गया. माड़कोड़ा, सांगामहल, नोकलारडीह, भुरकुंडा बाड़ी, डुमुरिया, कुलवोना, छिरुडीह, भालबैड़ व आखद्वारा गांव में भी दूसरे दलों के कुछ युवकों ने माले की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर कुसुमेश चक्रवर्ती, रोबिन, सुभाष, रूना, नौशाद, विजय सिंह, तीर्थ सिंह, जितेन डे, बादल डे, नवनी दा, सपन गोराई आदि मौजूद थे.

निरसा में अरुप चटर्जी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Nirsa : निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उनकी पत्नी आनंदिता चटर्जी व भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आगम राम ने किया. उद्घाटन के बाद अनंदिता चटर्जी ने निरसा बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पति के लिए वोट मांगा. मौके पर कृष्ण सिंह, जगदीश शर्मा, वशी सिंह, साधन चटर्जी, नीलू चटर्जी, काजल चंद्र, हरे राम, मदन डे, मन्नू सिंह, सुनील दास, जुम्मन शेख, विष्णु ठाकुर, विपिन मंडल, रंजीत साव, छोटन गोराई, दिलीप गोराई, बम्पी बोस, रमेश राउत, शांति चंद्र, दीपू साह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-road-show-on-10th-501-brahmins-will-bless-the-victory-resolution-by-blowing-conch-sanjay-seth/">पीएम

मोदी का रोड शो 10 को, 501 ब्राह्मण शंखनाद कर विजय संकल्प को देंगे आशीर्वाद :  संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही