Search

 
 
 

धनबाद : भाकपा माले ने चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस मनाया

 
भाजपा को हराने के लिए सभी से एकत्रित होने की अपील
Nirsa : भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस शुक्रवार 28 जुलाई को निरसा के श्यामपुर भी स्थित पार्टी कार्यालय व एग्यारकुण्ड प्रखंड के जुनकुदर व बसंतीमाता में मनाया गया. इस मौके पर पार्टी का झंडोत्तोलन कर कॉमरेड चारू मजुमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर उपस्थित राज्य कमेटी सदस्य नागेन्द्र कुमार ने शपथ पत्र पढ़ा और कहा आज के ही दिन 51 साल पहले कोलकता थाना में पुलिस ने कॉमरेड  चारू मजुमदार की हत्या कर दी थी. उन्होंने कहा कि पटना में फरवरी में आयोजित भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ की गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है. महाधिवेशन से शुरू की गई विपक्षी पार्टियों की व्यापक आधार वाली एकता गति पकड़ चुकी है. इसलिए पूरी ताकत, ऊर्जा, साहस और प्रतिबद्घता के साथ सबों को एकत्रित करना होगा. ताकि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके. इस अवसर पर प्रखंड सचिव मनोरंजन मल्लिक, नागेन्द्र कुमार, जगदीश शर्मा, कृष्णा सिंह, विपिन मंडल, सुनील गिरी, संजीत रावत, संजय सिंह, सोहन गोप, रजनी प्रसाद, तारक कर्मकार, केके गौरव, करण सतनामी, किशन बाउरी, विश्वजीत महतो, जोशना दास, महारानी, रीना, मीणा, कल्याणी मोदी, मेनका देवी, उषा मोदी, मंगला गौरी, भादो मोदी, मुंडवा देवी, पारो देवी, लक्ष्मीनारायण दास, सत्येन्द्र चौहान,मुन्ना चौहान, राजू चौहान, लाल बाबू रजक, जमाल अंसारी, नगेन महतो, मानिक मंडल, निरंजन लायक, प्रदीप पासवान, कुंदन भुईया, देशनारायण मांझी, नोरेन राखा,मनोज भुईया, कारी देवी, बच्चीया देवी, सपीना देवी, बाउरी, बालिका बाउरी, मनकवा देवी, सीता बाउरी, ललिता, पारो, सुमन,सोनवा आदि लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-successful-surgery-of-ureter-stone-of-woman-in-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सदर अस्पताल में महिला के यूरेटर स्टोन की हुई सफल सर्जरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही