Search

 
 
 

धनबाद :भाकपा माले ने कुमारधुबी में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 
Maithon :  भाकपा (माले) का 56वां स्थापना दिवस सोमवार को कुमारधुबी स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया. राज्य कमेटी सदस्य सह निरसा विधान सभा के एरिया सचिव नागेंद्र कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हम पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं. यह संयोग ही है कि 22 अप्रैल को समाजवादी क्रान्ति के महान शिल्पी लेनिन की भी जयंती है. उन्होंने मतदाताओं से देश की संवैधानिक बुनियाद पर हो रही चोट और बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के 3 मई को निरसा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता कन्वेंशन में जरूर भाग लें. मौके पर मनोरंजन मलिक, हरेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजू चौहान, जमाल अंसारी, मनोज पांडेय, रामलाल भारती, मुख्तार अंसारी, मो. इम्तियाज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही