Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाकपा माले ने शुरू की महाधिवेशन व पटना रैली की तैयारी

Nirsa : निरसा (Nirsa) भाकपा माले सेंट्रल पूल यूनिट की बैठक शनिवार 21 जनवरी को सेंट्रल पूल कार्यालय में हुई. बैठक में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के संगठन सचिव कृष्णा सिंह विशेष रूप से मौजूद थे. बैठक में भाकपा माले के महाधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्णा सिंह ने कहा कि महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए सेंट्रल पूल यूनिट को जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा जाएगा. जन गोलबंदी और आर्थिक गोलबंदी को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाएगा. पार्टी की लोकल कमिटी द्वारा दिए गए टास्क को भी पूरा करेंगे. यूनियन भी जिम्मेदारी निभाने में एकता बद्ध हो कर काम करेगी. महाधिवेशन का  प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया. 15 फरवरी को "लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ"  रैली पटना गाँधी मैदान में होगी. उसमें यहां से ज्यादा से ज्यादा साथी शामिल होंगे. बैठक में रूपेश यादव, सुनील गिरि, गणेश महतो,  लालू रजवार, संदीप महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही