भगत सिंह के समाजवाद की व्यवस्था कायम करने के लिए संघर्ष को तेज़ करना होगा : संतोष घोष
Sindri : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 116वीं जयंती पर सीपीआई(एम) सिन्दरी ने अमर क्लब सिंदरी में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. संगठन जिला सचिव संतोष घोष ने कहा कि भगत सिंह आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया. लेकिन उनका सपना आज भी अधूरा है. कहा कि भगत सिंह ने देश के सभी नागरिकों को खुशहाल जीवन जीने का समान अवसर मिलने की आशा की थी. साम्राज्यवाद और संप्रदायवाद के साथ गठजोड़ कर देश को मोदी सरकार गुलामी की ओर ढ़केल रही है. इससे बचने के लिए भगत सिंह के बताए हुए समाजवाद की व्यवस्था कायम करने के लिए संघर्ष को तेज़ करना होगा. इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता संतोष महतो, लोकल कमेटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, समीरन वीद, एडवा सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, सचिव मिठू दास, डीवाईएफआई नगर सचिव मो शमीम, ठेका मजदूर यूनियन (सीटू) नेता गोपाल राय, अमर क्लब के संस्थापक सदस्य राजन तिवारी, सुबल चंद्र दास, राम लायक राम, अभिषेक तिवारी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन, रंजीत कुमार मिश्रा, बबलू बाउरी, रामलाल महतो, शिबू राय, नरेंद्र नाथ दास, जीतू राय, प्रमोद सिन्हा, सुरेंद्र पांडे, सविता देवी, नंदिनी शर्मा, बबलू कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mass-production-of-dahibari-project-stalled-movement-adjourned-for-a-week-after-talks/">यहभी पढ़ें : धनबाद : मासस ने दहीबाड़ी परियोजना का उत्पादन किया ठप, वार्ता के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित हुआ आंदोलन [wpse_comments_template]
Leave a Comment