Search

 
 
 

धनबाद : छाताबाद में फिर आयी घरों में दरारें, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम, पुलिस बल तैनात

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में बुधवार देर शाम एक बार फिर कई घरों में दरारें आने से इलाके में दहशत फैल गई.एक दिन पहले मंगलवार को इसी क्षेत्र में भूधसान की घटना हुई थी जिसके बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में बुधवार देर शाम एक बार फिर कई घरों में दरारें आने से इलाके में दहशत फैल गई.एक दिन पहले मंगलवार को इसी क्षेत्र में भूधसान की घटना हुई थी जिसके बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

Uploaded Image

घरों में नई दरारें पड़ने के बाद स्थानीय लोग अनहोनी की आशंका से अपने घरों का सामान बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं. घटना से नाराज लोगों ने बीसीसीएल, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताते हुए कतरास-भटमुरना मुख्य मार्ग जाम कर दिया.

 

सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, अंचल अधिकारी (सीओ) गिरजानंद किस्कू तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित लोगों को कड़ी मस्कत के बाद समझा कर जाम हटाया.फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही