Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन की टीमों का ड्रेस किया लांच

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद क्रिकेट संघ ने मंगलवार 3 मई को लेमन चिली रेस्‍टोरेंट में सुपर डिवीजन की टीमों का ड्रेस लांच किया गया. बुधवार से शुरू हो रहे नालंदा एंड अलौकिक सुपर डिवीजन टी-20 नॉकआउट ट्राफी के मैच रंगीन ड्रेस में खेले जाएंगे. इस अवसर पर नालंदा बिल्‍डर के अनिल सिंह, आलोक झा, संजय कुमार व राजीव सहाय, जेएससीए के एक्‍जीक्‍यूटिव मेंबर विनय कुमार सिंह, धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम विश्‍वास, उपाध्‍यक्ष संजीव झा, डा राजशेखर सिंह, सुनील कुमार, दिवेन तिवारी, द्वारिका तिवारी ने सभी टीमों के कप्‍तान को ड्रेस प्रदान किया. डीसीए के पूर्व महासचिव विनय कुमार सिंह ने खिलाडि़यों को कहा कि यह टूर्नामेंट बोधनवाला ट्राफी के लिए धनबाद टीम में जगह बनाने का भी अवसर होगा. जो भी खिलाड़ी उम्‍दा प्रदर्शन करेंगे, उनके नाम पर इसके लिए विचार किया जाएगा. टूर्नामेंट का कैश प्राइज बढ़ा दिया गया है. पहले विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमश: तीन और दो हजार रुपये मिलते थे.  अब यह राशि पांच हजार और तीन हजार होगी. बढ़ी हुई राशि पीएमटी इंफ्रा साइंस की ओर से दी जाएगी. इसके अलावा पीएमटी इंफ्रा साइंस प्‍लेयर आफ द मैच, टूर्नामेंट का बेस्‍ट बैटर, बेस्‍ट बालर के लिए एक हजार रुपये व ट्राफी एवं प्‍लेयर आफ द टूर्नामेंट के लिए डेढ़ हजार रुपये व ट्राफी प्रदान करेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-mining-in-c-pench-went-to-the-police-for-dodging-returned-to-barang/">धनबाद:

सी पेंच में अवैध खनन की डोजरिंग को गई पुलिस से बकझक, बैरंग लौटे [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही