Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स धनबाद चैप्टर की ओर से अपने सदस्यों के लिए क्रिकेट मैच (ऊर्जा कप ) का आयोजन मोंटफोर्ट एकेडमी, आमाघाटा में किया गया. मैच में टीम रेड और ऑरेंज के बीच मुकाबला हुआ. टीम रेड के कप्तान डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव एवं उप कप्तान बड्स गार्डन के प्राचार्य प्रमोद कुमार थे. टीम ऑरेंज की कप्तानी द्वारिका मेमोरियल एकेडमी के प्राचार्य मदन कुमार सिंह एवं उप कप्तान स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य संजीव साव ने संभाली. टॉस जीतकर टीम ऑरेंज के कप्तान ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया. टीम रेड ने कुल 86 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए टीम ऑरेंज ने इस स्कोर को आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम ऑरेंज की ओर से डीएवी स्कूल, लोदना के प्राचार्य एस के मोदक एवं आईएसएल सुदामडीह के प्राचार्य संतोष कुमार राम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. संतोष कुमार राम को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला. टीम रेड की ओर से मोंटफोर्ट एकेडमी के निदेशक मनीष अग्रवाल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा एवं उन्हें बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया. मौके पर डीएवी मुनीडीह, आईएसएल भूली, आईएसएल झरिया, दून पब्लिक स्कूल ,चासनाला एकेडमी, झारखंड पब्लिक स्कूल समेत लगभग 30 विद्यालयों के प्राचार्य या निदेशक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद :सीबीएसई स्कूल के प्राचार्यों के बीच हुआ क्रिकेट मैच
Leave a Comment