Search

 
 
 

धनबाद : बोरागढ़ से लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

 
Putki : धनबाद जिले के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगढ़िया चौक से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक राकेश कुमार तिवारी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वह जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर तिवारी बस्ती का रहने वाला है. धनबाद के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि भूतगढ़िया चौक के पास एक संदिग्ध युवक बाइक से घूम रहा है. उसकी अपराध करने की योजना है. इसके बाद बोरागढ़ ओपी प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर त्वरित कर्रावाई करते हुए युवक को दबोच लिया गया. टीम ने उसके पास से एक अवैध लोडेड पिस्टल बरामद किया है. उसके खिलाफ बोरागढ़ ओपी (झरिया थाना) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. छापेमारी टीम में एएसआई सुरेंद्र पन्ना,आरक्षी मोहन कुमार यादव, हवलदार दीपचंद उरांव समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-emotional-tribute-given-to-ratan-tata-in-mpl/">धनबाद

: एमपीएल में रतन टाटा को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही