Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: साउथ बलिहारी कोलियरी से 50 फ़ीट केबल काट ले गए अपराधी

ग्रामीणों ने दी सूचना, अधिकारियों को जानकारी ही नहीं

Putki : पुटकी साउथ बलिहारी कोलियरी में शुक्रवार 16 जून की रात को लगभग 10 अपराधियों ने 50 फ़ीट केबल काट लिये व भाग गए. कटा हुआ केबल साउथ बलिहारी रेलवे फाटक के पास के जंगल में सुबह 5 बजे जलाया जा रहा था. ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उधर पहुंचे. मगर लोगों को आता देख चोर केबल लेकर भाग खड़े हुए. ज्ञात हो कि दर्जनो बार अपराधियों का दल साउथ बलिहारी कोलियरी में घुसा और चोरी की है. मेनज़र एस सी सरकार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है. मगर कुछ चोरी हुई है. उन्होंने इंजीनियर ए के सिन्हा से जानकारी लेने को कहा. ए के सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी जानकारी नहीं है. कहा कि वह  पीबी एरिया में ज़्यादा रहते हैं.  साउथ बलिहारी कोलियरी कभी कभी जाते हैं.  रात्रि पाली के मज़दूर बता सकते हैं. हर अधिकारी चोरी के बारे में बयान देने से कतराते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही