Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में पिस्टल तान पेट्रोल पंप संचालक से अपराधियों ने मांगी रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

 
Putki (Dhanbad) : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है. पुटकी के करकेन्द स्थित जनता पेट्रोल पंप के संचालक अशोक शर्मा से बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर अंजाम भुगतनी की धमकी दी है. पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना को लेकर पंपकर्मियों ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक आये और पंपकर्मियों से उलझ गये. यह देख पेट्रोल पंप संचालक के भतीजे ने अपराधियों का विरोध किया. इसके बाद अपराधियों ने  उसपर हमला कर दिया. इस हमले में संचालक के भजीते के दो दांत टूट गये. पंप में लोगों की भीड़ जुटता देख अपराधी वहां से भाग निकले. फिर से अपराधी शाम को वापस आए और संचालक पर पिस्टल तान  कहा कि नीतीश यादव को प्रतिमाह 50 हजार रंगदारी देनी होगी, अन्यथा  बुरे परिणाम के लिए तैयार रहो. वहीं घटना के बाद भयभीत पंप संचालक ने घटना की जानकारी पुटकी पुलिस को दे सुरक्षा की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-hemant-soren-in-jail-husband-gave-her-a-gift-on-her-birthday/">हेमंत

सोरेन से जेल में मिली कल्पना सोरेन, जन्मदिन पर पति ने दिया उपहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही