Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में अपराधियों का बोलबाला, सरकारी संरक्षण में हो रही कोयला चोरी : बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा नेता योगेन्द्र यादव के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी का हुआ जोरदार स्वागत Jorapokhar : सकंल्प यात्रा के छठे चरम के दौरान गुरुवार 28 सितंबर को बाबूलाल मरांडी झरिया के जामाडोबा में भाजपा नेता योगेन्द्र यादव के घर पहुंचे. जहां योगेन्द्र यादव के समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. योगेन्द्र यादव की पत्नी मीना देवी ने बाबूलाल मरांडी को राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट कर अभिनंदन किया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता ने कर दिया है. प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झरिया में अपराधियों का बोलबाला है. आये दिन हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है. सरकारी संरक्षण में कोयला चोरी की जा रही हैं. इस मौके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व सरोज सिंह को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. इस दौरान योगेंद्र यादव, श्रवण राय, राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, रुपेश सिन्हा, प्रियंका देवी, उचित महतो, मुन्ना खान, धूर्ब हाड़ी, उपेन्द्र विश्वकर्मा, कयूम अंसारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-crowd-gathered-in-the-procession-of-jashn-e-eid-miladunnabi-in-chirkunda-and-kumardhubi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चिरकुंडा व कुमारधुबी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही