Search

 
 
 

धनबाद: भूली में अपराधियों ने व्यवसायी के घर की फायरिंग

 
  Bhuli: भूली, आजाद नगर में मंगलवार 27 जून की देर रात अपराधियों ने पुराना बाजार स्थित अप्सरा ड्रेसेस के मालिक हाजी मो. सलीम के घर के पास फायरिंग की. अपराधी गोली चलाते हुए निकल गए. बुधवार की सुबह भूली एवं बैक मोड़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा एवं परिवार के सदस्यों से जानकारी ली. घटना की जानकारी देते हुए मो. सलीम ने बताया कि वह खुद दुकान में थे. कुछ लोगों से उन्हें फायरिंग की सूचना मिली. घर आने पर बेटे से सीसीटीवी का फुटेज देखने को कहा. देखा तो रात करीब 1.40  बजे एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. उनमें से एक व्यक्ति हाथ में कुछ लिये ऊपर उठाये घर के सामने से आते जाते दिख रहा है. इसके पूर्व भी घर पर बिगत 6 मई को फायरिंग की घटना घट चुकी है. सलीम ने कहा कि अपराधियों का मन काफी बढ़ गया है और पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही