Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अपराधियों ने पीबी एरिया में दो लाख रुपये के केबल लूटे

Putki : पुटकी (Putki) सशस्त्र अपराधियों ने गुरुवार की रात पीबी एरिया के बंद अरलगड़िया छह नम्बर पिट खदान पर हमला कर दिया. हमलावरों ने कर्मियों को बंधक बनाकर दो लाख रुपये के कीमती केबल लूट लिये. अपराधी 20 से ज्यादा की संख्या में थे. इनमे कई हाथों में आर्म्स व अन्य हथियार लिए हुए थे. पहले भी अपराधी कोलियरी पर धावा बोल कर लौह सामग्री व केबल लूट चुके हैं. रात्रि ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल फोरमैन अर्जुन महतो, गार्ड बीरेंद्र महतो और सुरेश पासवान को धमकी देते हुए अपराधियों ने एक कमरे में बंद कर दिया. बंधक बनाकर कर्मी से मोबाइल व 16 सौ रुपये छीन लिये. दो लाख कीमत की लगभग 100 फीट केबल काटकर ले गए. लूट के दरम्यान 08 -10 इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के ताला तोड़ दिया. कोलियरी प्रबंधन ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत की है. इस क्षेत्र में सीआईएसएफ की तैनाती नहीं है,जबकि पहले तीनों पाली में बीसीसीएल गार्ड तैनात रहते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही