Search

 
 
 

धनबादः राजगंज में पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की फायरिंग, दो खोखा बरामद

गोलियों की तड़तड़हट से पूरा इलाका दहशत के साये में आ गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.  जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था, एसडीपीओ बाघमारा समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
 
जाच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी

Dhanbad : धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला परिसर स्थित भारत पेट्रोलियम के BBD फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर मंगलवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोलियां चलाईं. गोलियों की तड़तड़हट से पूरा इलाका दहशत के साये में आ गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.


 जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था, एसडीपीओ बाघमारा समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.़


जानकारी के अनुसार, BBD फ्यूल्स पेट्रोल पंप स्थानीय कारोबारी बीरबल मंडल का है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह मामला कारोबारी को डराने या रंगदारी से जुड़ा हो सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही