Search

 
 
 

धनबाद:  पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे अपराधी

 
 Dhanbad : शहर में इन दिनों अपराधियों और पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है. एक तरफ पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी है, तो दूसरी ओर अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. पुलिस हर बार दावा करती है कि प्रिंस का गुर्गा मेजर को पकड़ लिया गया है, परंतु उसके नाम की चिट्ठी घटना के बाद ही वायरल हो जाती है. शनिवार 3 जून को पुलिस ने 9 अपराधियों को पकड़कर वाहवाही लूटी थी,  लेकिन  5  जून की रात धैया में मोटर पार्ट्स व्यवसायी संजीव आनंद ठाकुर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर फिर पुलिस को सामने चुनौती पेश कर दी. संजीव नया बाजार से अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर भाई दयानंद के साथ कमल कटेसरिया स्थित अपने घर जा रहे थे. इस दौरान दो गोली मारी गई. एक गोली पीठ में लगी है. उन्हें पहले सर्वमंगला हॉस्पिटल और फिर असर्फी हॉस्पिटल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया. फायरिंग के बाद प्रिंस का गुर्गा मेजर ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है. कहा है कि प्रिंस का आदेश नही मानने वालों का यही हश्र होगा. वही इस मामले में डीएसपी विधि-व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है, परंतु किसी का नाम नहीं दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही