Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के धनसार थाना क्षेत्र में बीसीसीसीएल की राजपुर परियोजना में विद्युत सब स्टेशन पर धावा बोलकर अपराधियों ने लूटापाट की. सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर 70 हजार रुपए की संपत्ति लूट ली . घटना 18 अप्रैल देर रात की है. नकाबपोश अपराधियों ने सबस्टेशन के मेनगेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और गोदाम में घुसकर बक्सा व अलमीरा में लगे करीब आधा दर्जन ताले तोड़कर बिजली उपकरण व अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिए. भनक मिलते ही बीसीसीएल के आंतरिक सुरक्षा कर्मी पवन राम, सूरज देशवाली व मनीष कुमार मौके पर पहुंचे. अपराधियों ने उन्हें घेरकर हथियार के बल पर बंधक बना लिया. उनके मोबाइल भी छीन लिये. करीब एक घंटे तक सबस्टेशन में लूटपाट कर आराम से चलते बने. जाने के क्रम में लुटेरों ने सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल वापस कर दिए. सूचना पाकर परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार 19 अप्रैल की सुबह सबस्टेशन पहुंचे लूटे गए सामान की सूची बनाने में जुट गए. प्रबंधक ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर घटना की लिखित शिकायत धनसार थाना में की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mata-gayatri-will-descend-in-era-power-atmosphere-like-heaven-on-earth-acharya/">धनबाद
: माता गायत्री का युग शक्ति में होगा अवतरण, धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण- आचार्य [wpse_comments_template]
धनबाद : अपराधियों का सबस्टेशन पर धावा, सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना 70 हजार की लूट

Leave a Comment