Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से साढ़े 56 हजार रुपये लूट कर भागे अपराधी

Nirsa: निरसा (Nirsa) गोविंदपुर थाना अंतर्गत बड़ा नावाटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने बुधवार 5 अप्रैल को बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 56 हजार 575 रुपये लूट लिये. इस संबंध में बंधन बैंक स्टील गेट के कलेक्शन एजेंट पंकज कुमार राय ने गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.   खबर सुनकर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. परंतु  तब तक सभी अपराधी मोटरसाइकिल से भाग गए थे. भुक्तभोगी श्री राय ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह बस्तीपुर, गोड़तोपा समेत विभिन्न केंद्रों से राशि वसूल कर मोटरसाइकिल पर स्टील गेट लौट रहे थे. इस बीच बड़ा नावाटांड़ गांव के स्कूल के समीप तालाब के आगे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका और पिस्टल सटाकर डरा दिया. इसके बाद अपराधियों ने बड़े इत्मीनान से उनका बैग लूट लिया. बैग में सैमसंग कंपनी का टैब, डिवाइस, कंपनी के कागजात एवं कलेक्शन के 56 हजार 575 रुपये थे. भागते हुए अपराधियों ने चेतावनी दी कि यदि हल्ला किया तो पिस्टल से जान मार देंगे. बाद में हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तथा थाना को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह दलबल के साथ पहुंचे. कलेक्शन एजेंट पंकज कुमार राय के आवेदन पर पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही