Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बुजुर्ग दंपती से एक लाख 65 हज़ार रुपये छीन कर भागे अपराधी

Advertisement
Advertisement

नतिनी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे थे घर

Putki :  पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक 2 नंबर करकेंद नेहरु पार्क निवासी महबूब मियां व उनकी पत्नी सफीदन बीबी बैंक ऑफ़ इंडिया करकेंद से 23 जून शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे एक लाख 65 हज़ार रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे. तभी नेहरु पार्क के सामने बिल्कुल घर के पास पहले से घात लगाये बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने रुपये से भरा थैला छीन लिया व भाग निकले. शोरगुल सुन कर स्थानीय लोग दौड़े. मगर तब तक अपराधी भाग चुके थे. सूचना मिलने पर पुटकी थाना की पुलिस पहुंची व जांच में जुट गई. भुक्तभोगी दंपती ने बताया कि नतिनी की शादी के लिए बैंक से रुपये की निकासी की थी. घर पहुंचने ही वाले थे कि लुटेरों ने रुपये छीन लिये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही