Search

 
 
 

धनबाद:कुइयां कोलियरी के बिजली घर में अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर की लूटपाट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया के तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुइयां कोलियरी के बिजली घर में मंगलवार की देर रात दो दर्जन से अपराधियों ने दो सुरक्षा गार्ड सुरेश कुमार और उपेंद्र महतो को बंधक बनाकर लगभग दो लाख रुपये के समान लूट लिये. बीसीसीएल कुइयां कोलियरी प्रबंधन ने बुधवार 21 सितंबर की शाम को तिसरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

  500 घरों में बिजली ठप, पानी की सप्लाई भी बंद

घटना के संबंध में बताया गया है कि अपराधियों ने आसपास के सभी घरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई घर से नहीं निकल सके. अपराधियो ने बिजली घर में लगे हैवी ट्रांसफॉर्मर से 3 क्वायल सहित तेल भी निकाल कर ले गए. इस घटना के बाद लगभग 500 घरों में देर रात से ही बिजली ठप है. पानी की भी सप्लाई नहीं हो सकी है. गार्ड ने बताया कि अपराधी रात 2 बजे दो दर्जन से अधिक की संख्या में हांथियर से लैस होकर आए थे. बंधक बना कर 4 बजे तक लूट पाट की और चले गए. किसी तरह हाथ का बंधन खोला और प्रबंधक को सूचना दी.

  एक सप्ताह में लूट की यह तीसरी घटना

इस घटना के बाद कर्मियो में आक्रोश देखा गया गया. विगत एक  सप्ताह के अंदर कुइयां कोलियरी में लूट की यह तीसरी घटना है. इससे पहले कुइयां 7 नम्बर और चांद कुइयां 7 नंबर में लूट हुई है. तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ेंः धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-expeditious-disposal-of-cases-related-to-land-acquisition-of-bccl-deputy-commissioner/">धनबाद

: बीसीसीएल के भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र करें निपटारा: उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही