Search

अपराधियों ने स्क्रैप लदे ट्रक में आग लगायी, चालक को जिंदा जलाने का प्रयास

 Dhanbad  : धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर में नकाबपोश अपराधियों ने एक ट्रक में आगजनी की है. घटना शनिवार देर रात की है. खबर है कि लोहा कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए स्क्रैप लदे ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया. इस दौरान अपराधियों ने चालक को जलाकर मारने की कोशिश की. उस पर केरोसिन उड़ेला. अपराधी आग लगाने ही जा रहे थे कि उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : फेसबुक">https://lagatar.in/recommends-action-on-dsp-kishore-rajak-for-his-facebook-post-for-questioning-governments-transfer-policy/18565/">फेसबुक

पोस्ट पर सरकार की स्थानांतरण नीति पर सवाल उठाने के मामले में डीएसपी किशोर रजक पर कार्रवाई की अनुशंसा

स्क्रैप लोड कर कोलकाता जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक राजापुर से स्क्रैप लोड कर कोलकाता जा रहा था. ट्रक को शनिवार  देर रात अज्ञात अपराधियों ने कुस्तौर दुर्गा मंदिर के पास रोक कर आग के हवाले कर दिया और चालक को जिंदा जलाने का प्रयास किया. राजापुर और एना में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि ठेकेदार ई ऑक्शन के जरिए राजापुर से स्क्रैप उठा रहे हैं. कतरास मोड़ स्थित एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर स्क्रैप लोड किया  गया था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गयी इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-contractor-shot-dead-in-head-in-chandwa-reiki-carried-out-the-incident/18522/">लातेहार:

चंदवा में ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या, रेकी कर दिया घटना को अंजाम
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//