घटनास्थल से एक खोखा बरामद
वारदात की खबर पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी की टीम गठित कर दी गई है. जिसमें डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी ट्रैफिक,डीएसपी हेड क्वार्टर-1,थाना प्रभारी धनबाद, थाना प्रभारी बैंक मोड़, थाना प्रभारी भूली और थाना प्रभारी केंदुआडीह शामिल हैं. बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है.प्रिंस-गोपी दे रहे थे धमकी
शहाबुद्दीन के करीबियों ने बताया कि उसे लगभग दो सालों से प्रिंस खान व गोपी खान की तरफ से धमकी दी जा रही थी. पहले उसे एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. इधर काफी दिनों से अपराधी उसकी रैकी कर रहे थे. इस बात की भनक शहाबुद्दीन को भी हो चुकी थी. इसी कारण शहाबुद्दीन ने अपनी गतिविधियों पर काफी हद तक पाबंदी लगा दी थी. वह सार्वजनिक स्थलों पर जाने से परहेज करता था. यहां तक कि आफिस और घर आवागमन में भी काफी सतर्कता बरतते थे. बावजूद इसके अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया. https://lagatar.in/dhanbad-criminals-shot-a-person-admitted-to-hospital/untitled-23-21/"rel="attachment wp-att-957900">
alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/dhanbad-criminals-shot-a-person-admitted-to-hospital/untitled-19-35/"
rel="attachment wp-att-957833">
alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/dhanbad-criminals-shot-a-person-admitted-to-hospital/untitled-18-45/"
rel="attachment wp-att-957834">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment