Dhanbad : अपराधियों द्वारा केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर पंप के पास एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गोली मार दी. यह घटना सोमवार की सुबह घटी है. इस घटना में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये है. ड्राइवर की पहचान उमा शंकर सिंह और खलासी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है. दोनों घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना आपसी झगड़े के बाद हुई, जिसमें अपराधी दोनों व्यक्तियों से भिड़ गए और फिर गोली चला दी. ड्राइवर को दो गोलियां, जबकि खलासी को एक गोली लगी है.
धनबाद: केंदुआडीह में कोयला लोड ट्रक के ड्राइवर और खलासी को अपराधियों ने मारी गोली
Last Updated: Dec 30, 2024 12:00 AM (IST)