Search

 
 
 

धनबाद : दीपावली पर जुए में लगा करोड़ों का दांव, जुआरियों को खदेड़ती रही पुलिस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  दीपावली के दिन जुआरियों की भी पौ बारह रही. जुआ में करोड़ों के दांव लगे. सभी अपनी किस्मत आजमाने के लिए बेताब रहे. हालांकि कई जगह उन्हें पुलिस ने खदेड़ भी दिया. जुए में किसी की किस्मत अच्छी रही तो कई खिलाड़ियों कोहार का मुंह देखना पड़ा. पुलिस भी रात भर गश्त लगाती रही. सदर थाना, सरायढेला थाना, धनसार थाना की पुलिस ने दर्जनों जुआ अड्डों पर छापा मारा. कई लोग फरार हो गए तो कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर थाना ले आई. बाद में उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया. गया. जानकारी के अनुसार शहर के हीरापुर, झारखंड मैदान, धैया मनईटांड़, धनसार इलाके में पुलिस जुआरियों को खदेड़ती रही. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरबिंद कुमार बिन्हा ने बताया कि पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने और जुआरियों पर नकेल कसने के लिए रात भर गश्त लगाती रही. जहां भी जुआ खेलते जुआरी नजर आए, उन्हें खदेड़ा. कुछ लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-lumpy-infection-customers-are-not-taking-milk-from-the-guardians/">धनबाद:

लंपी संक्रमण के कारण गोपालकों से दूध नहीं ले रहे ग्राहक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही