Search

 
 
 

धनबाद : अनुदानित स्कूल और कॉलेजों में करोड़ों की बंदरबांट !

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला शिक्षा विभाग पर सैकड़ों प्रस्वीकृत (अनुदानित) स्कूलों और कॉलेजों को मिलने वाली करोड़ों की अनुदान राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव इरफान खान ने सोमवार 4 जुलाई को सूचना का अधिकार के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जानकारी मांगी है. उनका आरोप है कि से कई स्कूल व कॉलेज सिर्फ कागज पर चलाये जा रहे हैं. उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि इन स्कूलों और कॉलेजों को 30 से 40 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है. कहा कि कुछ महाविद्यालयों में बच्चे नहीं पढ़ रहे हैं, शिक्षक और कर्मचारी भी नहीं हैं. सिर्फ कागज दिखाकर उनके नाम पर अनुदान की राशि ली जा रही है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जांच के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया जाएगा. एसीबी से भी जांच कराने की मांग की जाएगी. अगर जांच होगी तो करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हो जाएगा.

  आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी

आरटीआई के तहत धनबाद में प्रस्वीकृत विद्यालय एवं महाविद्यालय की संख्या, विगत 5 वर्षों में प्राप्त अनुदान, 5 वर्षों के दौरान इन विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी की सूची, उनकी शैक्षणिक योग्यता, नियुक्ति की तिथि से संबंधित विवरण, इन विद्यालयों व महाविद्यालयों में वर्ग कक्ष, लैब, लाइब्रेरी एवं खेल के मैदान व शौचालय का विवरण, बैंक खाते में अनुदान की राशि के लिए बैंक खाते का विवरण, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, रजिस्टर की छाया प्रति, 5 वर्षों के दौरान छात्रों के नामांकन के साक्ष्य, इन विद्यालय-महाविद्यालय की जमीन से संबंधित दस्तावेज एवं राज्य से भेजी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र की छाया प्रति, कॉलेज में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का विवरण, भूमि संबंधी मंतव्य हेतु राज्य सरकार को भेजी गई संचिका पत्र की छाया प्रति, सोसायटी के अंतर्गत विद्यालय महाविद्यालय में संचालित एवं सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति और उसका ऑडिट रिपोर्ट सहित अन्य जानकारी मांगी है यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-with-freedom-it-is-our-responsibility-to-discharge-our-responsibilities-dr-pramod-pathak/">धनबाद

: आज़ादी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन भी हमारा दायित्व : डॉ प्रमोद पाठक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही