Search

धनबाद : चिटाहीधाम रामराज मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ी भीड़

Katras :  कतरास (Katras) चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर के स्थापना दिवस सह वार्षिक महोत्सव में शनिवार 11 फरवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. बाघमारा विधायक ढुलू महतो की अनुपस्थिति में मुख्य यजमान के रूप में उनके बड़े भाई भरत महतो पत्नी आलोती देवी थे. पूजन-हवन में विधायक की पत्नी सावित्री देवी एवं उनका परिवार शामिल हुआ. वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ वेदी का पूजन कराया. इसके बाद सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर अखंड हरिकीर्तन और संगीतमय रामचरित मानस का पाठ शुभारंभ हुआ. 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और रामचरित मानस पाठ के बाद मंदिर परिसर में लगे पुराने भगवा ध्वज को बदलकर नया भव्य भगवा ध्वज फहराया गया. इस अवसर पर रामराज मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया. मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को नए वस्त्र धारण कराये गए. मुख्य आचार्य आशीष पांडे सहयोगी आचार्य रवि पांडे, विकास पांडे की देख-रेख में पूजा सम्पन्न हुई. दूसरे दिन महाभंडारे के साथ महोत्सव का समापन हुआ. महाभडारा में सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया. मौक़े पर राम महतो, लक्ष्मण महतो, बच्चू राय, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद महतो, चन्दन महतो, राजकुमार साहू, खुशवंत देवा, अजय महतो, सरोज विश्वकर्मा, पिंकी लाला, काजल सिंह, अजय साव, मंजीत सिंह, अमित सिन्हा, बबलू बनर्जी, मन्नू सिंह, किशोर ठाकुर, अजय रजक समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp