Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की पदयात्रा में उमड़ी भीड़

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने सेंदरा से एकड़ा पुल तक पदयात्रा की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा यह पदयात्रा सामान्य नहीं बल्कि धनबाद के मन की अभिव्यक्ति है.यह धनबाद के मिजाज की झलक है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उनकी सुबह की शुरुआत गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात के साथ हुई. लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और शहर की समस्याओं पर चर्चा की.


इसके बाद उनका जनसंपर्क अभियान धोवाटांड़, धनसार, आजाद नगर और वासेपुर के नयाबाजार तक पहुंचा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केंद्र या राज्य सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपने शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का है. समर्थकों के आग्रह पर सेंदरा से एकड़ा पुल तक निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. नारों और समर्थन के बीच चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा यह पदयात्रा सामान्य नहीं बल्कि धनबाद के मन की अभिव्यक्ति है.यह धनबाद के मिजाज की झलक है.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही