Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा व कुमारधुबी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement
Advertisement
पैंगबर ने पूरी दुनिया को अमन-शांति का रास्ता दिखाया : मौलाना मसूद अख्तर
Maithon : कुमारधुबी, चिरकुंडा क्षेत्र में गुरुवार 28 सितंबर को जश्न ए मिलादुन्नबी के जुलूस में जनसैलाब उमड़ पड़ा. छोटे बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर क्षेत्र का भ्रमण किया. कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद से मौलाना मसूद अख्तर की अगुवाई में जुलूस निकाला गया, जो गलफरबाड़ी मोड़ पहुंचा. जहां मौलाना मसूद अख्तर ने मोहम्मद साहब का पैगाम सुनाया. उसके बाद हाथों में झंडा लिए नारे लगाते हुए शिवलीबाड़ी, कुमारधुबी होते हुए तालडांगा पहुंचे. जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए मौलाना मसूद अख्तर ने कहा कि पूरी दुनिया में लोग जात और मजहब के नाम पर आपस में लड़ने-मारने को तैयार है. लेकिन पैगंबर ने भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने को संदेश दिया है. अमन व शांति के लिए पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया. उनके उपदेश को हर आदमी अमल करें तो एक दूसरे के साथ दुश्मनी खत्म हो जाएगी. इस मौके पर पूरे क्षेत्र के हर गली, चौक को सजाया गया था. जुलूस में शामिल लोगों के बीच मिठाई और शरबत का वितरण किया गया. विधि व्ययवस्था के मद्देनज़र जगह-जगह पुलिस व प्रशासन की टीम तैनात रही. जुलूस में मौलाना मसूद अख्तर, नासिर हाफिज, मुख्तार अली, गुलाम कुरैशी, मोहम्मद सन्नौअर, मुस्तकीम, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, संदीप यादव, अशफाक अली, नौशाद, आरिफ, शाहरुख, गुलाब मुख्य रूप से शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-message-of-peace-given-in-the-procession-of-eid-e-milad-un-nabi-in-katras/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कतरास में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में दिया अमन का पैगाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही