Search

 
 
 

धनबाद : तेलमच्चो में श्रद्धालुओं की भीड़, जल उठा चिड़का धाम रवाना

 
Mahuda : सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गौरीनाथ धाम चिड़का में जल चढ़ाने के लिए रविवार की शाम दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में कांवरिए दामोदर से जल उठाकर चिड़का धाम के लिए रवाना हुए. पूरा तेलमच्चो घाट केसरिया रंग में रंगा नजर आया. वातावरण हर-हर महादेव व बोल-बम के नारों से गुंजायमान रहा. दोपहर से ही जल उठाने का सिलसिला शुरू हो गया था. शाम होते-होते नदी में जल उठाने वाले कांवरियों का तांता लग गया..भारी संख्यां में महिलाएं व किशोरियां भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए इस यात्रा में शामिल हुईं. झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित चिड़का धाम शिव भक्तों की आस्था और भक्ति का केन्द्र है. यहां सावन की सोमवारी को भारी संख्या में भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pathardih-police-sent-three-absconding-accused-to-jail/">धनबाद

: पाथरडीह पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही