Search

 
 
 

धनबाद : रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में जुटी रोजेदारों की भीड़

 
Dhanbad : माह-ए-रमजान में शुक्रवार को दूसरे जुमे पर धनबाद शहर की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ जुटी. लोगों ने नमाज आदा कर अल्लाह से सलामती की दुआ मांगी. वासेपुर, पांडरपाला, टिकिया पाड़ा, पुराना बाजार जामा मस्जिद, डिगवाडीह, जामाडोबा, बरकीटांड़, झरिया के ऊपर कुल्ही, नीचे कुल्ही, बड़ी मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित कोयलांचल के अन्य इलाकों की मस्जिदों में संख्या में मुसलमान पहुंचे और अल्लाह की बंदिगी की. इमाम ने अपनी तकरीर में रोजे की फजीलतों पर चर्चा की. कहा कि ये नेक महीना है, इसमें जितने सको, सवाब लूट लो, क्योंकि पता नहीं अगले साल फिर नसीब हमें ये मुबारक महीना दे या न दे. रमजान के महीने में रोजा रखकर जब रोजेदार जुमा की नमाज अदा करते हैं तो अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और नेक अमल करने की भी दुआ करते हैं. इस वजह से पाक महीने में शुक्रवार का महत्व और बढ़ जाता है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-students-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-truck-on-nh-114-in-bengabad/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में एनएच 114 पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार 2 छात्रों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही