Search

 
 
 

धनबाद : सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Dhanbad : सावन के पहले ही दिन 4 जुलाई मंगलवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही शिव भक्त पूजा-अर्चना व जलाभिषेक में व्यस्त हो गए. भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल आदि अर्पित करने के साथ दुग्धाभिषेक भी किया. दोपहर तक मंदिरों व शिवालयों में यह सिसिला जारी रहा. शहर के भुईफोड़ मंदिर व गोल्फ ग्राउंड स्थित खड़ेश्वरी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिव पूजन के लिए विशेष तैयारी की गई थी. भुईफोड़ मंदिर के पट सुबह पांच बजे खोल दिए गए थे. मंदिर परिसर में भोलेनाथ की जय व हर हर महादेव के नारे गूंजते रहे. पूरे मंदिर का वातावरण जयकारों व घंटी की आवाज से भक्तिमय बना रहा. हालांकि सावन माह की पहला सोमवारी 10 जुलाई को है.

सूर्योदय के साथ ही भक्त पहुंचने लगे मंदिर

भगवान शिव का अति प्रिय माह सावन प्रारंभ होने के साथ ही भक्तों का उत्साह छलक उठा. शिवालयों में भक्त सूर्योदय के साथ ही पहुंचने लगे. सूरज की तेज किरणों के साथ भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि के की कामना की. खंडे़श्वरी मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय ने बताया कि सावन प्रारंभ होने के साथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ गई है. प्रथम सोमवारी पर और भी अधिक भीड़ होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही