Search

धनबाद: मस्जिदों में पहले जुमे पर उमड़ी रोजेदारों की भीड़

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पाक माह के पहली जुमे पर जिले के मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के दौरान मस्जिदें खचाखच भरी रहीं और अल्लाह की रजा में रमजान का पहला जुमा बीता. रमजान के पहले जुमा की नमाज के लिए पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद में रोजेदार उमड़ पड़े. अन्य मस्जिदों में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवानों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की तथा देश व समाज में अमन और चैन की कामना की. पूरा दिन इबादत ए इलाही में गुजरा. फर्ज नमाजों के साथ कसरत से नफ्ल नमाज अदा की गई. तिलावत ए कुरआन शरीफ की गई. तस्बीह व जिक्र के बीच पूरा जुमा रब को राजी करने में गुजरा. पुराना बाजार में स्थित जामा मस्जिद के मौलाना निजामुद्दीन कासमी इमाम साहब ने कहा कि रोजेदार खुशनसीब हैं, जिसके लिए हर रोज जन्नत सजायी जाती हैं. रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है बल्कि इंद्रियों पर नियंत्रण का जरिया है. असल रोजा तो वह है जिससे अल्लाह राजी हो जाए. जब हाथ उठे तो भलाई के लिए, कान सुने तो अच्छी बातें, कदम बढ़े तो नेकी के लिए, आंख देखे तो जायज चीजों को.

          नन्हे रोजेदार ने रमजान में मांगी दुआ

[caption id="attachment_589054" align="aligncenter" width="212"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/nanha-2-212x300.jpeg"

alt="" width="212" height="300" /> नन्हा रोजेदार वकास सलीम[/caption] रमजान के मौके पर वासेपुर के नन्हे रोजेदार वकास सलीम ने अपना पहला रोजा रखा और अपने कौम एवं देश के लिए दुआ की. इस अवसर पर शहर के पुराना बाजार जामा मस्जिद, वासेपुर अब्दुल जब्बार बड़ी मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, आजाद नगर मस्जिद, भूली मस्जिद, नया बाजार मस्जिद, कुसुम विहार मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की तथा अमन व शांति की दुआ मांगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp