Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  होली के दिन सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान घायल

Sindri : सिंदरी (Sindri) गौशाला ओपी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के समीप झरिया गौशाला मुख्य सड़क पर बने गढ्ढे में गाड़ी से गिर कर सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह बुधवार को घायल हो गए. वह के वन 104 निवासी माधव सिंह के पुत्र हैं. उनका इलाज धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह होली की देर रात लगभग बारह बजे झरिया से सिंदरी की ओर आ रहे थे. तभी   गढ्ढे में उनकी बुलेट गाड़ी (जे एच 10 ए एक्स 4456) स्किड करने के कारण वह जमीन पर गिर पड़े. उनके सिर व पैर में चोट लगी है. सूचना मिलने पर गौशाला ओपी पुलिस पहुंची. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी व घायल को चासनाला सीएचसी भेज दिया. बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल ले गए. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही