Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को फिल्म दिखा किया जागरूक

Topchanchi : सीआरपीएफ 154वीं बाटालियन की ओर से 11 अप्रैल को तोपचांची के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खमारडीह स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीणों को फिल्म मेरीकॉम व बाल विवाह पर बनी शॉट फिल्म "मैं कुछ भी कर सकती हूं" दिखाकर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही उन्हें देशभक्ति का पाठ भी पढ़ाया गया. समारोह में खमारडीह व आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण शरीक हुए.  कार्यक्रम में सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के सहायक कंमांडेंट संजीव कुमार सरोज, कमान अधिकारी जीडी हरफुल सिंह, दैयडीह पंचायत के मुखिया अनवर अंसारी, उत्कमिक प्राथमिक विधालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही