Search

 
 
 

धनबाद:  खुदिया सेंट्रलपुल के क्रशर मजदूरों ने छेड़ा आंदोलन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) ईसीएल मुगमा क्षेत्रअंगर्तत खुदिया सेंट्रलपुल साइिडंग में बीबीटीए एंड आरडीपीए (जेवी) आउटसोर्सिंग द्वारा संचालित क्रशर के मजदूर कंपनी प्रबंधन पर भेदभाद नीति का आरोप लगाते हुए गुरुवार 25 अगस्त से आंदोलन में चले गये. सूचना मिलने पर बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम पहुंचे और मजदूरों की समस्याओं को जाना. उन्होंने वार्ता का प्रयास किया, परंतु प्रबंधक की अनुपस्थिति के कारण वार्ता हो नहीं सकी. आंदोलनरत मजदूरों का कहना है कि जब-तक मांगें नहीं मानी जाएंगी आंदोलन जारी रहेगा.

  मांगों के बिना कोई समझौता नहीं

क्रशर मजदूरों का कहना है कि सेंट्रलपुल साइडिंग में दो अलग-अलग क्रशर संचालित हैं और दोनों की कंपनियों द्वारा अलग-अलग और बहुत ही कम मजदूरी दी जा रही है. सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे ईपीएफ, आकस्मिक व पावना छुट्टी, सुरक्षा सामग्री सहित बी फॉर्म में नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है तथा बिना हाजिरी बनाए काम कराया जाता है. मजदूरों ने कहा कि पहले भी मांगों की सूची प्रबंधन को सौंपी गई थी. लेकिन मुख्य नियोजक इसीएल प्रबंधन द्वारा इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी. मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. मौके पर जयदेव पात्न, नुनूलाल राय, रंजीत कुमार मोदी, बबन महतो, राजेश कुमार प्रसाद, उमेश महतो, तुलसी बर्णवाल, रामू गोराई मलई गोराई,  सुलेखा महतो, जयप्रकाश भगत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही