Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रात 11.30 बजे तोपचांची सीएचसी पहुंचे सीएस, नहीं मिले डॉक्टर, कमरे में सो रहे थे होमगार्ड

Topchanchi : धनबाद (Dhanbad) जिले के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा 8 अप्रैल की रात 11.30 बजे अचानक निरीक्षण करने तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंच गए. उस समय अस्पताल का गेट बंद था. गेट खोलवाकर अंदर गए तो अस्पताल में कोई डॉक्टर भी नहीं मिला. डॉक्टर रूम में होमगार्ड के जवान सो रहे थे. यह देख सिविल सर्जन भड़क गए. पूछने पर अस्पताल कर्मियों ने बताया कि डॉ. सरबजीत सिंह का ड्युटी है, लेकिन वह नहीं आए हैं. सीएस डॉ. आलोक विश्वकर्मा मन मासोस कर रह गए. दरअसल, शनिवार की रात स्वास्थ्य केंद्र में तीन गंभीर मरीज पहुंचे थे, लेकिन काफी देर बाद भी जब डॉक्टर नहीं आए तो परिजन उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए. जिला परिषद 2 के सदस्य विकास कुमार महतो ने सीएचसी की इस कुव्यवस्था की सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद ही सिविल सर्जन निरीक्षण के लिए सीएचसी पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के चोरापट्टी निवासी मो. तसलीम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हो गए थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला. इसी प्रकार प्रसव पीड़ा से परेशान कोरकट्टा निवासी पूजा देवी व दुमदुमी पंचायत की बबीता देवी को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे थे. घंटों बाद भी जब कोई डॉक्टर नहीं आया, तो परिजन मरीज को लेकर एसएनएमएमसीएच चले गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही