Search

धनबाद: एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में सीएससी केंद्र की हुई शुरुआत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  एसएसएलएनटी महिला कॉलेज मे सीएससी केंद्र का उद्घाटन 7 फरवरी मंगलवार को बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ सुखदेव भोई ने किया. कुलपति ने कहा कि सीएससी कॉलेज के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का एक पहलू बताया. कहा कि अब छात्राओं को बाहर लाइन में नहीं लगना होगा. महिला कॉलेज के लिए यह आवश्यक और सुरक्षित कदम है. फॉर्म भरना, जाति  प्रमाणपत्र आदि सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे. अब छात्राओं को अपने डिजिटल कार्यों के लिए साइबर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने बताया कि सीएससी डिजिटल सेवा प्रदान करने वाला केंद्र है. यह छात्राओं को सभी तरह की डिजिटल सुविधाएं प्रदान करेगा. इस अवसर पर प्रो इन चार्ज डॉ सरिता श्रीवास्तव, सीएससी कोऑर्डिनेटर तथा कॉलेज की सभी प्राध्यापक और छात्राएं उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp