Search

 
 
 

धनबाद: गोमो में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने जलवे दिखा कर मोहा मन

 

मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य ने बच्चों को  किया पुरस्कृत

Gomoh: ऑल इंडिया हेल्प ऑर्गेनाइजर स्वयंसेवी संस्था गोमो  के सौजन्य से निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त रविवार को  चमडा  गोदाम मैदान में किया गया. स्कूली बच्चों ने कई ग्रुपों में भाग लिया. बच्चों ने देश भक्ति गीत स्पीच एवं नृत्य  प्रस्तुत किए. बच्चों की मनमोहक कला  ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया. ज्यूरी द्वारा चयनित नृत्य प्रतियोगिता में सुहाना एंड ग्रुप को प्रथम स्थान, सहनाज  ग्रुप को  द्वितीय एवं  वकील उर रहमान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में  प्रदीप कुमार, छोटू साह,  मुशर्रफ प्रवीण, आकिब  साह,  अमन अंसारी आदि शामिल थे. मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामन नायक ने बच्चों को  कप एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि  गरीब घर के बच्चे  कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त कर बड़े  अधिकारी बन रहे हैं. लगनशील बच्चों को सहयोग मिलना चाहिए.  उन्होंने आल इंडिया हेल्थ ऑर्गेनाइजेशंस संस्था को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर संस्था के अध्यक्ष अकबर भेज, उपाध्यक्ष मुशर्रफ प्रवीण, सचिव अशरफ अली, कोषाध्यक्ष सोनू खान, समाज सेवी मिंटू ठाकुर आदि  गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही