Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी समाज का शंभू धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 जुलाई से

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा एवं शक्ति शाखा  30 एवं 31 जुलाई को स्थानीय शंभूराम धर्मशाला में दो दिवसीय मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहले दिन दोपहर तीन बजे गणेश वंदना से शुरुआत होगी. संयोजक मधु अग्रवाल  सुनीता जिंदल हेमंत सुरेखा और दीपक साह की देखरेख में दो दिवसीय कार्यक्रम में गणेश वंदना के दौरान ही ग्रुप डांस होगा. टेस्ट में बेस्ट प्रतियोगिता के तहत लजीज व्यंजनों के पकाने की विधि से लोग परिचित होंगे. कार्यक्रम की संयोजक शालू अग्रवाल, सीमा रिटोलिया हैं. म्यूज़िकल तंबोला से भाग्य आजमाने की कोशिश करने वालों को रिंकू लिखमानिया और पायल खेतान से संपर्क करना होगा. चलते-चलते क्विज में मधु अग्रवाल और सुनीता जिंदल प्रश्नों के साथ लोगों का साधारण ज्ञान परखेंगी. 31 जुलाई को अंत्याक्षरी के जरिये संगीत की महफ़िल सजेगी और नए पुराने नगमों की धुन बजेगी. संयोजक होंगी रिंकू लिखमानिया और पायल खेतान. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और तीज क्वीन आदि कार्यक्रम मेघा शर्मा की देखरेख में होंगे. अंत में धनबाद शाखा द्वारा हौजी का खेल होगा. इन सभी कार्यक्रमों में केवल मारवाड़ी समाज के लोग ही शामिल हो सकते हैं. यह भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-daily-wage-laborer-found-near-pathardih-bus-stand/">धनबाद:

पाथरडीह बस स्टैंड के समीप मिला दिहाड़ी मजदूर का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही